बरेली: सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर होगा प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। प्रदेश सरकार द्वारा सिंचाई विभाग के कर्मचारियों को जिले से बाहर स्थानांतरण करने के विरोध में मिनिस्टीरियल एसोसिएशन इरीगेशन डिपार्टमेंट के प्रांतीय आह्वान पर आज मुख्य अभियंता (स्तर-2) कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन होगा। संगठन के मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार गंगवार ने बताया कि प्रदेश सरकार षडयंत्र के तहत कर्मचारियों को परेशान …

अमृत विचार, बरेली। प्रदेश सरकार द्वारा सिंचाई विभाग के कर्मचारियों को जिले से बाहर स्थानांतरण करने के विरोध में मिनिस्टीरियल एसोसिएशन इरीगेशन डिपार्टमेंट के प्रांतीय आह्वान पर आज मुख्य अभियंता (स्तर-2) कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन होगा। संगठन के मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार गंगवार ने बताया कि प्रदेश सरकार षडयंत्र के तहत कर्मचारियों को परेशान कर रही है।

यदि कर्मचारियों का स्थानांतरण करना ही है तो उन्हें सिंचाई विभाग के दूसरे खंड में भेज दें। या फिर उनका पटल बदल दें। यदि उनका दूसरे जनपद में ट्रांसफर होगा तो उनके सामने परिवार चलाने में परेशानी होगी। उन्होंने बताया कि आज संगठन आठ सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्य अभियंता (स्तर-2) के माध्यम से जल शक्ति मंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा। साथ ही ज्ञापन की प्रति मुख्यमंत्री को भी भेजी जाएगी। आंदोलन के अगले चरण में 26 मई को जनपद मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- बरेली: तेज आंधी और बारिश के चलते बिजली सप्लाई ठप

संबंधित समाचार