हरदोई: मरीजों से दवा के नाम पर वसूली करने वाला नर्सिंग अटेंडेंट हुआ निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। जिला अस्पताल में मरीजों से वसूली करना कोई नई बात नहीं है। इस तरह की शिकायतें सुनने से नाराज हुई मेडिकल कालेज की प्रिंसिपल डॉ.वाणी गुप्ता ने दवा के नाम पर मरीज से वसूली करने वाले नर्सिंग अटेण्डेंट को निलंबित कर दिया है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा है कि इस तरह की हरकतें …

हरदोई। जिला अस्पताल में मरीजों से वसूली करना कोई नई बात नहीं है। इस तरह की शिकायतें सुनने से नाराज हुई मेडिकल कालेज की प्रिंसिपल डॉ.वाणी गुप्ता ने दवा के नाम पर मरीज से वसूली करने वाले नर्सिंग अटेण्डेंट को निलंबित कर दिया है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा है कि इस तरह की हरकतें अब किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रिंसिपल के इस फैसले से हड़कंप मच गया। बताते चलें कि जिला अस्पताल हो या महिला अस्पताल, यहां मरीज़ो से खुलेआम वसूली की जाती है। आए दिन इस तरह की शिकायतें सुनने से नाराज हुई मेडिकल कालेज की प्रिंसिपल डॉ. वाणी गुप्ता सीधे जिला अस्पताल पहुंची। उन्होंने वहां पर कई तरह की खामियां पाई।

इस दौरान उन्होंने कई कर्मचारियों को कड़ी फटकार भी लगाई। इस दौरान दवा के नाम पर मरीजों से वसूली करने वाले नर्सिंग अटेंडेंट रोहित कुमार सिंह को निलंबित कर दिया। साथ ही दूसरे कर्मचारियों को कड़ी हिदायत दी कि अगर अब इस तरह की शिकायतें सुनने को मिली तो खैर नहीं। प्रिंसिपल के इस फैसले और उनके कड़े तेवरों से अस्पताल कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें:-जहरीली शराब कांड मामले में सब इंस्पेक्टर निलंबित, तीन गिरफ्तार

संबंधित समाचार