बरेली: जंक्शन के बंद शौचालय को फिर नहीं मिल पाया कोई ठेकेदार
अमृत विचार, बरेली। जंक्शन पर कोरोना काल शुरू होने के बाद से ही पेड एंड यूज शौचालय बंद पड़ा हुआ है। स्टेशन पर आने वाले यात्रियों के लिए पेड एंड यूज शौचालय ही एक मात्र सहारा है। जो शौचालय स्टेशन पर बने हुए हैं वो फर्स्ट क्लास वेटिंग रूम के अंदर ही मौजूद हैं, लेकिन …
अमृत विचार, बरेली। जंक्शन पर कोरोना काल शुरू होने के बाद से ही पेड एंड यूज शौचालय बंद पड़ा हुआ है। स्टेशन पर आने वाले यात्रियों के लिए पेड एंड यूज शौचालय ही एक मात्र सहारा है। जो शौचालय स्टेशन पर बने हुए हैं वो फर्स्ट क्लास वेटिंग रूम के अंदर ही मौजूद हैं, लेकिन आम यात्रियों के लिए फिलहाल शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं। रेलवे ने कई बार निविदा निकालकर शौचालय को ठेके पर देने का प्रयास किया मगर ठेकेदार नहीं मिले।
बमुश्किल एक ठेकेदार ने निकाली गई निविदा के लिए आवेदन किया मगर कागजी कार्रवाई के चलते निविदा एक बार फिर लटक गई है। कहा जा रहा है कि जिस ठेकेदार ने आवेदन किया था उसके संबंधित दस्तावेज पूरे नहीं होने के कारण निविदा निरस्त कर दी गई। अब रेलवे एक बार फिर निविदा निकालकर शौचालय को ठेके पर देने का प्रयास करेगा। इससे पहले मंडल रेल प्रबंध अजय नंदन ने भी अपने जंक्शन आगमन के दौरान इस बात को कबूला था कि बार-बार निविदाएं निकालने के बावजूूद रेल प्रशासन को ठेकेदार नहीं मिल रहे हैं। केवल शौचालय ही नहीं बल्कि जंक्शन पर कार स्टैंड से लेकर भोजनालय तक का ठेका फिलहाल नहीं है। हालांकि अधिकारी कहते हैं कि भोजनालय का ठेका आईआरसीटीसी के जरिए होता है।
ये भी पढ़ें- बरेली: बैंक ऑफ बड़ौदा और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में हड़ताल की तैयारियां शुरू
