भोपाल: जयवर्धन का सरकार से सवाल, भंवरलाल जैन के हत्यारे के घर क्यों नहीं चला बुलडोजर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के पुत्र और मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने सरकार से सवाल किया है कि नीमच में बुजुर्ग भंवरलाल जैन के हत्यारे के घर पर अब तक बुलडोजर क्यों नहीं चला। सिंह ने अपने ट्वीट में कहा, ‘भंवरलाल जैन की हत्या करने वाले दिनेश के घर बुलडोजर …

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के पुत्र और मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने सरकार से सवाल किया है कि नीमच में बुजुर्ग भंवरलाल जैन के हत्यारे के घर पर अब तक बुलडोजर क्यों नहीं चला। सिंह ने अपने ट्वीट में कहा, ‘भंवरलाल जैन की हत्या करने वाले दिनेश के घर बुलडोजर क्यों नहीं चला……क्योंकि वह भाजपा नेता है।’ नीमच निवासी दिनेश कुशवाह का पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह एक बुजुर्ग के साथ मुस्लिम होने के शक में मारपीट करता दिखाई दे रहा था।

बुजुर्ग की पहचान बाद में रतलाम निवासी भंवरलाल जैन के रूप में हुई थी, जो अपने परिवार से अलग हो गए थे। भंवरलाल जैन मानसिक रूप से कमजोर थे, जिनकी मारपीट के बाद मौत हो गई थी। आरोपी दिनेश कुशवाह भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें- UP Budget 2022 LIVE: बजट सत्र का आज दूसरा दिन, कार्यवाही हुई शुरू, राज्यपाल के अभिभाषण पर होगी चर्चा

 

 

संबंधित समाचार