कांग्रेस ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए टास्क फोर्स का किया गठन, बनाई 8 सदस्यीय पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं ऐसे में चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अभी से अपनी रणनीति बनाना शुरू कर दी है। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस में आठ सदस्यीय पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी और 2024 लोकसभा चुनाव के लिए टास्क फोर्स का गठन किया है। बता दें कांग्रेस की PAC में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन …

नई दिल्ली। 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं ऐसे में चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अभी से अपनी रणनीति बनाना शुरू कर दी है। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस में आठ सदस्यीय पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी और 2024 लोकसभा चुनाव के लिए टास्क फोर्स का गठन किया है। बता दें कांग्रेस की PAC में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, गुलाम नबी आजाद, अम्बिका सोनी, दिग्विजय सिंह, आनन्द शर्मा, केसी वेणुगोपाल, जितेंद्र सिंह होंगे। साथ ही,  2024 चुनाव के लिए बनाए गए टास्क फोर्स में पी चिदम्बरम, मुकुल वासनिक, जयराम रमेश, केसी वेणुगोपाल, अजय माकन, प्रियंका गांधी, रणदीप सुरजेवाला, सुनील कनगोलु का नाम शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- भोपाल: जयवर्धन का सरकार से सवाल, भंवरलाल जैन के हत्यारे के घर क्यों नहीं चला बुलडोजर

 

संबंधित समाचार