आगरा: एसएन मेडिकल कॉलेज में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
आगरा। सोमवार देर रात एमजी रोड स्थित एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी बिल्डिंग के परिसर में बने जन औषधि केंद्र में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से वहां रैन बसेरे में सो रहे तीमारदारों में भगदड़ मच गई। मेडिकल स्टोर का पूरा सामान जलकर राख हो गया। लोगों की सूचना पर फायर …
आगरा। सोमवार देर रात एमजी रोड स्थित एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी बिल्डिंग के परिसर में बने जन औषधि केंद्र में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से वहां रैन बसेरे में सो रहे तीमारदारों में भगदड़ मच गई। मेडिकल स्टोर का पूरा सामान जलकर राख हो गया। लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
रात के दो बजे अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। कुछ ही देर में लपटें बाहर निकलती दिखाई देने लगीं। आग लगने से वहां मौजूद तीमारदारों में दहशत फैल गई।
लोग रैन बसेरे से बाहर की तरफ भागने लगे। कुछ ही देर में दुकान में मौजूद सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस ने आग पर काबू पाया। आग से लाखों के नुकसान की उम्मीद है।
पढ़ें- बहराइच: शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
