बाराबंकी: गस्त के दौरान पुलिस ने चरस के साथ गिरफ्तार किए दो आरोपी
बाराबंकी। राम सनेही घाट पुलिस ने मंगलवार को 530 ग्राम अवैध चरस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। मंगलवार भोर लखनऊ अयोध्या हाईवे पर कोटवा सड़क ओवर ब्रिज के पास पुलिस गस्त कर रही थी। इसी दौरान दो व्यक्ति पुलिस को देखकल …
बाराबंकी। राम सनेही घाट पुलिस ने मंगलवार को 530 ग्राम अवैध चरस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। मंगलवार भोर लखनऊ अयोध्या हाईवे पर कोटवा सड़क ओवर ब्रिज के पास पुलिस गस्त कर रही थी।
इसी दौरान दो व्यक्ति पुलिस को देखकल भागने का प्रयास करने लगे । पुलिस ने उन्हें घेर कर पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों में ताज मोहम्मद पुत्र सफगर अली शाह निवासी मलिक जादा मोहल्ला थाना रुदौली के पास 270 ग्राम चरस व दूसरे सतीश कुमार पुत्र हनुमान निवासीकायस्थाना मोहल्ला थाना रुदौली के पास 260 ग्राम चरस बरामद किए गए।
आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। पुलिस टीम में चौकी हथौन्धा प्रभारी आलोक सिंह ,एस आई प्रमोद सिंह,व देवेंद्र सिंह आदि रहे।
पढ़ें-आगरा: एसएन मेडिकल कॉलेज में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
