सीतापुर: आंधी और बारिश से आम की फसल को हुआ भारी नुकसान, खेतों में भरा पानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। जनपद के औरंगाबाद इलाके में तेज आंधी पानी ने फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है। हरी सब्जियां लगे खेतों में पानी भर गया है। औरंगाबाद में काफी बड़े पैमाने पर आम की फसल का उत्पादन किया जाता है। ऐसे में बताया जा रहा है कि तेज हवाओं से आम की फसल को ज़्यादा नुकसान …

सीतापुर। जनपद के औरंगाबाद इलाके में तेज आंधी पानी ने फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है। हरी सब्जियां लगे खेतों में पानी भर गया है। औरंगाबाद में काफी बड़े पैमाने पर आम की फसल का उत्पादन किया जाता है। ऐसे में बताया जा रहा है कि तेज हवाओं से आम की फसल को ज़्यादा नुकसान हुआ है। जिससे  बागवान परेशान हैं।

राजकुमार, अकील मियां, अवधेश मौर्य, राजू मौर्य और टीपू बेग का कहना है कि लगातार आंधी पानी से काफी तादात में कच्चे आम गिर गए हैं। जिससे आम की कीमतों में वृद्धि हो सकती है।

औरंगाबाद क्षेत्र में अधिकतर लोग आम की खेती करते हैं और अपने जिले से बाहर अच्छे दामों पर बेचते हैं। अशोक ग्राम प्रधान बरबटपुर ने बताया कि आंधी पानी से आम की फसल का नुकसान सबसे अधिक हुआ है। सरौसा गांव के अशोक ने बताया कि गन्ने की फसल बड़ी बड़ी हो गई थी, वह तेज़ आंधी-पानी से गिर गई है।

पढ़ें- UP Weather : यूपी में आज भी हो सकती है आंधी-तूफान के साथ बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

संबंधित समाचार