अलीगढ़: नकाबपोशों ने सरेआम फायरिंग करते हुए शराब के ठेकों से उड़ाई लाखों की नकदी, CCTV में कैद हुई वारदात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलीगढ़। जिले में हथियारबंद तीन नकाबपोश बदमाशों ने सरेआम फायरिंग करते हुए एक देशी और अंग्रेजी शराब के ठेकों से करीब डेढ़ लाख की नकदी लूट ली। बतादें कि जिले की दोनों घटनाओं में महज 22 मिनट का अंतर था। लूट की वारदात जैसे ही एक दुकान में हुई पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंची …

अलीगढ़। जिले में हथियारबंद तीन नकाबपोश बदमाशों ने सरेआम फायरिंग करते हुए एक देशी और अंग्रेजी शराब के ठेकों से करीब डेढ़ लाख की नकदी लूट ली। बतादें कि जिले की दोनों घटनाओं में महज 22 मिनट का अंतर था।
लूट की वारदात जैसे ही एक दुकान में हुई पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंची ही थी वहीं दूसरी तरफ भी जिले में एक और लूट की वारदात हो गई। इन वारदातों के बाद से इलाके में दहशत है। बतादें कि एक घटना का वीडियो भी सामने आया है। सीओ अतरौली सेल्समैन से पूछताछ कर रहे हैं।

गल्ले में से लूटे हजारों

बतादें कि अतरौली निवासी विनीत अग्निहोत्री का साधु आश्रम पर अंग्रेजी शराब का ठेका है। विनीत के ठेके पर राजीव कुमार बतौर सेल्समैन काम करते हैं। सोमवार की रात 8:22 बजे दो बाइकों पर तीन नकाबपोश बदमाश आए और ताबड़तोड़ दो फायर किए। फायरिंग के बाद आसपास के दुकानदार दुकानें छोड़कर भाग गए। इसके बाद बदमाशों ने सेल्समैन राजीव पर तमंचा तान दिया और दुकान का दरवाजा खुलवाया। और गल्ले में रखे करीब 80 हजार रुपए लूट लिए।

हजारों की लूट करने के बाद बदमाश ठीक बगल में सरोज देवी बीयर के ठेके पर गए। जहां का सेल्समैन प्रकाश चंद शर्मा फ्रिज के पीछे छिप गए। जब कोई नहीं मिला तो बदमाशों फिर से फायर किया और पनेठी रोड की ओर भाग गए। घटना को लेकर राजीव की सूचना पर पुलिस साधु आश्रम चौराहे पर पहुंची।

नकाबपोश थे बदमाश

दुसरी घटना माछुआ और बुढ़ासी के बीच स्थित विशांत चौधरी के देशी शराब के ठेके पर हुई जहां बदमाशों ने सेल्समैन प्रदीप पर तमंचा तानकर गल्ले में रखे 70-80 हजार रुपए लूट लिए। लूट की इस वारदात का वीडियो भी सामने आया है। बदमाशों के चेहरे ढके हुए थे। इसलिए हुलिया स्पष्ट नहीं हो सका हैं। घटना को लेकर खंगाले जा रहे सीसीटीवी को देखकर सीओ अतरौली शिवप्रताप सिंह ने बताया कि, दो बाइकों पर आए तीन बदमाशों ने दो ठेकों पर लूट की है। बदमाशों की तलाश में टीमें लगा दी गई हैं। कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

पढ़ें-हरदोई: नकाबपोश बदमाशों ने लूटी महिला के गले का चेन, इलाके में सनसनी

संबंधित समाचार