हरदोई: 24 घंटे बाद नहर से बरामद हुआ युवक का शव, परिजनों में मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। बहनोई और कुछ साथियों के साथ शारदा नहर में नहाने गया युवक तेज पानी के साथ बह गया था। सोमवार की दोपहर हुए इस हादसे के बाद से पुलिस, पब्लिक और गोताखोर उसकी तलाश में जुटे हुए थे। मंगलवार को 24 घंटे बाद उसका शव बरामद किया जा सका। बताते चलें कि टड़ियावां थाने …

हरदोई। बहनोई और कुछ साथियों के साथ शारदा नहर में नहाने गया युवक तेज पानी के साथ बह गया था। सोमवार की दोपहर हुए इस हादसे के बाद से पुलिस, पब्लिक और गोताखोर उसकी तलाश में जुटे हुए थे। मंगलवार को 24 घंटे बाद उसका शव बरामद किया जा सका।

बताते चलें कि टड़ियावां थाने के कस्बा निवासी रामसागर वर्मा का 23 साल बेटा अभिषेक वर्मा सोमवार को अपने बहनोई और कुछ साथियों के साथ सैर-सपाटा करते हुए कस्बे के बाहर से निकली शारदा नहर के पास पहुंचा। जहां अभिषेक नहर में नहाने लगा। इसी बीच पानी के तेज बहाव के साथ वह बह गया। इस हादसे से वहां हड़कंप मच गया। इसके बाद से लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

सभी अभिषेक को तलाश करने लगे। इसी बीच पुलिस भी उसकी खोज में जुट गई। गोताखोरों को भी लगाया गया। इसी दौरान मंगलवार की दोपहर करीब 50 मीटर की दूरी पर अभिषेक का शव बरामद किया गया। माना जा रहा है कि शव काफी गहराई में फंसा हुआ था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले कर उसका पोस्टमार्टम कराया है। अभिषेक अपने तीन भाइयों में छोटा था। उसका बड़ा भाई पुलिस में है। पिता कारोबारी है।

पढ़ें-बहराइच: 16 घंटे बाद सरयू नहर से बरामद हुआ डूबे युवक का शव, पोस्टमार्टम को भेजा

संबंधित समाचार