बाराबंकी: ऑपरेशन पाताल के तहत शातिर बदमाश गिरफ्तार, तमंचा, कारतूस बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। विभिन्न थानों की पुलिस ने ऑपरेशन पाताल के तहत मंगलवार को चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इनके पास से चार तमंचे और छह कारतूस भी बरामद किए गए हैं। थाना रामसनेहीघाट पुलिस ने राकेश यादव बेटा रामप्रकाश यादव निवासी जलालपुर थाना रूदौली जनपद अयोध्या व मुकेश बेटा ननकऊ कोरी निवासी बरई …

बाराबंकी। विभिन्न थानों की पुलिस ने ऑपरेशन पाताल के तहत मंगलवार को चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इनके पास से चार तमंचे और छह कारतूस भी बरामद किए गए हैं। थाना रामसनेहीघाट पुलिस ने राकेश यादव बेटा रामप्रकाश यादव निवासी जलालपुर थाना रूदौली जनपद अयोध्या व मुकेश बेटा ननकऊ कोरी निवासी बरई खुर्द थाना रौनाही जनपद अयोध्या को दो तमंचे के साथ गिरफ्तार किया।

असंद्रा थाने की पुलिस ने सूर्यपाल बेटा राम अवध निवासी सड़वा भेलू थाना असन्द्रा बाराबंकी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। मसौली पुलिस ने अभियुक्त शिवकुमार पासी बेटा बुद्धू पासी निवासी फतहापुरवा मजरे नेवला करसण्डा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सूर्यपाल के पास से एक तमंचा बरामद किया गया है।

पढ़ें-ऑपरेशन पाताल के तहत हरदोई पुलिस ने किया असलहा फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, तीन शातिर गिरफ्तार

संबंधित समाचार