बरेली: बाजार से किताबे लेने गई छात्रा लापता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। घर से किताबें लेने गई छात्रा जब घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसे कई जगह तलाश किया। उसका कोई सुराग न लगने पर छात्रा के पिता ने एसएसपी को घटना से अवगत कराते हुए बेटी को तलाशने की बात कही है। थाना प्रेमनगर के रामलीला गौटिया निवासी अजय ने बताया की …

अमृत विचार, बरेली। घर से किताबें लेने गई छात्रा जब घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसे कई जगह तलाश किया। उसका कोई सुराग न लगने पर छात्रा के पिता ने एसएसपी को घटना से अवगत कराते हुए बेटी को तलाशने की बात कही है। थाना प्रेमनगर के रामलीला गौटिया निवासी अजय ने बताया की उसकी बेटी सलौनी कक्षा 11 की छात्रा है।

रविवार को वह घर से यह कह कर गई थी। वह किताबें खरीदने बाजार जा रही है, लेकिन उसके बाद से वह घर पर नहीं लौटी। उसकी सहेलियों के घर भी पता किया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। यहां तक की उन लोगाें ने रिश्तेदारों से भी पता किया। सलौनी जिन नंबराें पर बात करती थी। उन लोगों पर परिजनों ने उसे गायब करने का आरोप लगाया है। इस मामले में अजय ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बेटी को बरामद करने की गुहार लगाई है।

ये भी पढ़ें- बरेली: कार्बन फाइनेंस स्कीम से किसानों पर पेड़ों से बरसेगा धन

संबंधित समाचार