UP Weather Report: आज भी पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में हो सकती है भारी बारिश, जानें मौसम का हाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते कुछ दिनों तक मौसम बदला-बदला रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी राजधानी लखनऊ सहित अलग-अलग जिलों में आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। वहीं पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में बारिश भी हो सकती है। अलग-अलग जिलों में 30 मई तक मौसम का मिजाज इसी तरह …

लखनऊ। पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते कुछ दिनों तक मौसम बदला-बदला रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी राजधानी लखनऊ सहित अलग-अलग जिलों में आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। वहीं पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में बारिश भी हो सकती है।

अलग-अलग जिलों में 30 मई तक मौसम का मिजाज इसी तरह का बना रह सकता है। इस बीच 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक इस दौरान प्रदेश के पूर्वी सहित दूसरे हिस्से में मौसम साफ होने की संभावना है। राज्य में आंधी और बारिश की वजह से तापमान सामान्य से 6 से 8 डिग्री गिर गया है। 27 मई के बाद अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच सकता है

लखनऊ में बुधवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘संतोषजनक’ श्रेणी में 66 दर्ज किया गया है।

वहीं कानपुर में अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। यहां मौसम प्रयागराज की तरह ही रहने वाला है। वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘संतोषजनक’ श्रेणी में 54 है। मेरठ में अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम साफ रहेगा। वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘संतोषजनक’ श्रेणी में 92 दर्ज किया गया है।

अयोध्या में अधिकतम तापमान 40।9 और न्यूनतम तापमान 32।8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। वायु गुणवत्ता सूचकांक 35 दर्ज किया गया है और ‘अच्छा’ श्रेणी में है।

पढ़ें- कालाढूंगी: मौसम की मार से लीची का स्वाद हुआ फीका

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव