Up Rajya Sabha Seats: सपा ने फाइनल किए उम्मीदवारों के नाम, अखिलेश यादव ने कपिल सिब्बल और डिंपल यादव को राज्यसभा भेजने का लिया फैसला
लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपने राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर दिए हैं। अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी डिंपल यादव को राज्यसभा भेजने का फैसला किया है। डिंपल के अलावा देश के मशहूर वकील कपिल सिब्बल और जावेद अली खान का नाम भी लिस्ट में है। कपिल सिब्बल कांग्रेस से राज्यसभा सांसद रहे हैं, जबकि …
लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपने राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर दिए हैं। अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी डिंपल यादव को राज्यसभा भेजने का फैसला किया है।
डिंपल के अलावा देश के मशहूर वकील कपिल सिब्बल और जावेद अली खान का नाम भी लिस्ट में है। कपिल सिब्बल कांग्रेस से राज्यसभा सांसद रहे हैं, जबकि जावेद अली खान सपा के खाते से पहले भी राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं।
समाजवादी पार्टी अभी तीन लोगों को राज्यसभा भेजने की स्थिति में हैं। अभी तक राज्यसभा में सपा के पांच सदस्य हैं। इसमें कुंवर रेवती रमन सिंह, विशंभर प्रसाद निषाद और चौधरी सुखराम सिंह यादव का कार्यकाल 4 जुलाई को खत्म हो रहा है।
पढ़ें- राज्यपाल का अभिभाषण जन उपेक्षा की तरह : बसपा सुप्रीमो मायावती
