प्रयागराज: युवक को प्यार करना पड़ा भारी, प्रेमी-प्रेमिका को मारी गई गोली, ऑनर किलिंग की जताई जा रही आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। संगम नगरी में प्रेमिका से मिलने गए युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पूरा मामला नैनी थाना क्षेत्र के चक हीरानंद मोहल्‍ला का है, जहां लड़की से मिलने रात के समय प्रेमी अरुणव सिंह आया था। सुबह लड़की के घर से गोली चलने की आवाज सुनकर मोहल्‍ले वालों की नींद टूटी। मौके पर …

प्रयागराज। संगम नगरी में प्रेमिका से मिलने गए युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पूरा मामला नैनी थाना क्षेत्र के चक हीरानंद मोहल्‍ला का है, जहां लड़की से मिलने रात के समय प्रेमी अरुणव सिंह आया था।

सुबह लड़की के घर से गोली चलने की आवाज सुनकर मोहल्‍ले वालों की नींद टूटी। मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा तो अरुणव खून से लथपथ था और उर्वशी लहूलुहान हालत में पड़ी हुई थी। गोली लगने की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर घायल युवती का एसआरएन अस्‍पताल में भर्ती कराया। प्रेमी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

फिलहाल अभी चर्चा यही है कि अरुणव को उर्वशी के घरवालों ने गोली मारी है। उसे गोली मारने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि उर्वशी को भी गोली मारी गई है।

एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है कि युवक व युवती को गोली किसने मारी। क्षेत्र में चर्चा है कि लड़की के पिता ने ही रात मैं प्रेमिका से मिलने गए युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया और लड़की को फंसाने के लिए भी उसे गोली मार दी। पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।

पढ़ें- रायबरेली: नहर की पटरी पर मिला युवती का शव, पुलिस कर रही जांच

संबंधित समाचार