लखनऊ: शायर मुनव्वर राणा की बिगड़ी तबीयत, SGPGI में हुए भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। शायर मुनव्वर राणा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के SGPGI में भर्ती करा दिया गया है। फिलहाल, डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताई है। हालांकि, इस समय अस्पताल में उनके ऑपरेशन की तैयारी चल रही है। जानकारी के मुताबिक, मशहूर शायर मुनव्वर राणा किडनी की परेशानी की वजह से डायलिसिस पर चल …

लखनऊ। शायर मुनव्वर राणा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के SGPGI में भर्ती करा दिया गया है। फिलहाल, डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताई है। हालांकि, इस समय अस्पताल में उनके ऑपरेशन की तैयारी चल रही है।

जानकारी के मुताबिक, मशहूर शायर मुनव्वर राणा किडनी की परेशानी की वजह से डायलिसिस पर चल रहे हैं। हालांकि, अभी तक इलाज दिल्ली में चल रहा था। उसके बाद अपने घर पर ही स्वास्थ्य लाभ रहे थे।

बीते दिन मंगलवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद परिजनों ने लखनऊ के SGPGI के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने मरीज के ऑपरेशन की सलाह दी है। ऑपरेशन आज ही होना है।

पढ़ें- लखनऊ: शायर मुनव्वर राणा की बढ़ीं मुश्किलें, गिरफ्तारी पर रोक से HC ने किया इंकार

संबंधित समाचार