आजम खां से मिलने रामपुर पहुंचे मुरादाबाद के सांसद डॉ. एसटी हसन
रामपुर: अमृत विचार। पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां से मुलाकात करने मुरदाबाद के सांसद डा. एसटी हसन दोहपर करीब एक बजे उनके आवास पर पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच काफी देर से बंद कमरे में मुलाकात हो रही है। इससे पहले कई स्थानीय नेताओं ने आजम खां से मुलाकात की। शहर के मोहल्ला मीरबाज …
रामपुर: अमृत विचार। पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां से मुलाकात करने मुरदाबाद के सांसद डा. एसटी हसन दोहपर करीब एक बजे उनके आवास पर पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच काफी देर से बंद कमरे में मुलाकात हो रही है। इससे पहले कई स्थानीय नेताओं ने आजम खां से मुलाकात की।
शहर के मोहल्ला मीरबाज खां टंकी नंबर पांच स्थित पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां के आवास पर मुरादाबाद के सांसद डा.एसटी हसन दोपहर करीब एक बजे पहुंचे। खबर लिखे जाने तक दोनों नेताओं की बंद कमरे में बातचीत हो रही थी। हालांकि, इससे पहले आजम खां मिलने के लिए हसनपुर के विधायक चौधरी रिफाकत हुसैन और रामबहादुर शास्त्री पहुंचे।
आजम खां से मुलाकात करने के लिए सुबह से ही स्थानीय नेताओं और उनके समर्थकों का तांता लगा हुई। आजम खां मंगलवार की देर रात लखनऊ से शपथ लेकर रामपुर लौटे थे। रात उनके आवास पर पहुंचने से पहले ही समर्थक जुट गए थे देर रात आजम खां हमसफर रिसोर्ट में एक शादी समारोह में पहुंचे थे और इसके बाद जेल में बंद गुड्डू मसूद के आवास पर उनके परिजनों से मिजाजपुर्सी करने उनके आवास पर गए थे।
ये भी पढ़ें:- धन शोधन मामला: गवाह ने ईडी से कहा- कराची में है दाऊद
