54 की उम्र में Hansal Mehta ने की शादी, फोटोज शेयर कर किया ऐलान, देखें PHOTOS

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। फिल्ममेकर हंसल मेहता 54 साल की उम्र में अपनी पार्टनर सफीना हुसैन के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने 17 साल साथ रहने के बाद कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को में क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली के बीच सिंपल वेडिंग सेरेमनी की है। फिल्ममेकर ने सोशल मीडिया पर सेरेमनी के फोटोज शेयर …

मुंबई। फिल्ममेकर हंसल मेहता 54 साल की उम्र में अपनी पार्टनर सफीना हुसैन के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं।

दोनों ने 17 साल साथ रहने के बाद कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को में क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली के बीच सिंपल वेडिंग सेरेमनी की है।

फिल्ममेकर ने सोशल मीडिया पर सेरेमनी के फोटोज शेयर किए हैं।

हंसल ने सेरेमनी के लिए कैजुअल टी-शर्ट और डेनिम्स के साथ बीज कलर का ब्लेजर पहना था, जबकि सफीना पिंक सलवार-कुर्ता पहने दिखीं।

फोटोज पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सब खूब प्यार लुटा रहे हैं।

वेडिंग सेरेमनी की फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि 17 साल और दो बच्चे, अपने बेटों को बड़ा होता हुआ देखने और अपने सपनों को पूरा करने के बाद हमने शादी करने का फैसला किया है। लाइफ में हमेशा की तरह यह भी बिना तैयारी और बिना किसी प्लानिंग के था। हालांकि हमारा प्यार और कस्में सच थीं। प्यार की हमेशा जीत होती है।

पढ़ें- Sumona Chakravarti ने Samrat Mukerji के साथ शादी की खबरों पर किया रिएक्ट, कही यह बात

संबंधित समाचार