रायबरेली: सड़क के किनारे पलटी सवारियों से भरी बस, सात लोग घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। नई दिल्ली से पचास सवारियां लेकर डलमऊ आ रही निजी बस सड़क के किनारे अनियंत्रित होकर पलट गई है। जिससे उसमे सवार यात्री बाल बाल बच गए, सात सवारियों को मामूली चोट आई है । यह हादसा यादव जिले के सेमरी चौराहा के पास हुई है। एक निजी बस रोज डलमऊ से नई दिल्ली …

रायबरेली। नई दिल्ली से पचास सवारियां लेकर डलमऊ आ रही निजी बस सड़क के किनारे अनियंत्रित होकर पलट गई है। जिससे उसमे सवार यात्री बाल बाल बच गए, सात सवारियों को मामूली चोट आई है ।

यह हादसा यादव जिले के सेमरी चौराहा के पास हुई है। एक निजी बस रोज डलमऊ से नई दिल्ली व दिल्ली से डलमऊ सवारियां लेकर आती जाती है। यह बस बुधवार को नई दिल्ली से डलमऊ को आ रही थी। सेमरी चौराहा के आगे गौतमनखेडा के पास जगत ढाबा के सामने रायबरेली की तरफ से आ रही रोडवेज बस को साइड देने के लिए बस सड़क के किनारे अनियंत्रित होकर पलट गई। किनारे किया। बस में लगभग पचास सवारियां थी। बस जिस तरह पलटी थी, उसे देखकर भयानक हादसे की संभावना पैदा होती है। किंतु सभी सवारियां सुरक्षित है।

बस में सवार सात सवारियों रोशनी बेटी सुनील निवासी जमीपुर बिहार उन्नाव, सागर पासी बेटा आधार पासी निवासी पश्चिम बंगाल, जानवती निवासी विशुनखेडा लालगंज ,आशा पत्नी राजकुमार निवासी मथुरपुर सरेनी, एकता यादव बेटी जागेश्वर माधव का पुरवा लालगंज,राम लखन सिंह बेटा मुन्नू सिंह पूरे बैजू लालगंज, मिथलेश बेटी राम लखन पूरे बैजू लालगंज, तथा दीपिका सिंह पत्नी सुभाष सिंह शान्ती नगर लालगंज आंशिक रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

पढ़ें-बाराबंकी : नशे में धुत बाइक सवार ने खड़ी पिकअप पर मारी टक्कर, दो घायल

संबंधित समाचार