बहराइच: व्यापारियों के साथ बैठक कर अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश- SDM

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। पयागपुर कस्बे सहित हाइवे पर फैले अतिक्रमण को हटाने के लिए क्षेत्र के व्यापारियों के साथ अधिकारियों ने बैठक की। एसडीएम ने कहा कि सभी लोग अतिक्रमण स्वयं हटा लें। साथ ही इसमें प्रशासन का सहयोग भी करें। पयागपुर थाना परिसर में आयोजित बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव कुमार सिसोदिया और उपजिलाधिकारी दिनेश कुमार …

बहराइच। पयागपुर कस्बे सहित हाइवे पर फैले अतिक्रमण को हटाने के लिए क्षेत्र के व्यापारियों के साथ अधिकारियों ने बैठक की। एसडीएम ने कहा कि सभी लोग अतिक्रमण स्वयं हटा लें। साथ ही इसमें प्रशासन का सहयोग भी करें।

पयागपुर थाना परिसर में आयोजित बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव कुमार सिसोदिया और उपजिलाधिकारी दिनेश कुमार की अध्यक्षता में व्यापारियों के साथ बैठक हुई। उपजिलाधिकारी ने कस्बे में अतिक्रमण सहित अवैध रूप से संचालित बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड को हटाने के लिए सभी वर्गों की बैठक ली। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि शासन के आदेशानुसार किसी भी व्यापारी को अपनी दुकान के सामने अतिक्रमण करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। कहा कि हाइवे के किनारे पर जो अनाधिकृत रूप बंद किया जाएगा।

आपलोग स्वयं अतिक्रमण को हटा लें

उप जिलाधिकारी ने कहा कि आपलोग स्वयं अतिक्रमण को हटा लें, अन्यथा शासन हटाने का काम करेगी।शासन द्वारा कड़े आदेश है। डीएम ने कहा कि कस्बे में फैले अतिक्रमण को व्यापारी वर्ग स्वयं ही हटा लें अन्यथा वह स्वम ही अतिक्रमण हटाने का काम करेंगे। कोई भी दुकान स्वामी अब्दुल सड़क के आगे बने नाले से आगे अपना सामान रेहड़ी आदि नही खड़ी करेगा।

उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि दो दिन के अंदर सभी लोग अतिक्रमण हटा लें। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कहा कि जो अवैध बस अड्डा चल रहा है, उसे भी बंद कर दें। बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मंडल के अध्यक्ष श्यामजी मिश्रा, उपाध्यक्ष विनोद कुमार चौरसिया, कोषाध्यक्ष विष्णु मित्तल, ग्राम सभा के पूर्व प्रधान राम जीवन सिंह छोटू पांडे गुड्डू शुक्ला बृजेश दीपक सिंह शरद विश्वकर्मा समेत व्यापारी और पयागपुर थाने के थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडे, चौकी इंचार्ज रामकेश स्टाफ मौजूद रहे।

पढ़ें-अयोध्या: उधार लिए पैसे को हड़पने की थी युवक की साजिश, पुलिस ने मामले का किया पर्दाफाश

संबंधित समाचार