मुरादाबाद: भाजपा नेता पर जानलेवा हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार
मुरादाबाद,अमृत विचार। भाजपा नेता दिनेश ठाकुर पर प्राण घातक हमला करने के तीन और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य हमलावरों की तलाश में सिटी कोतवाली पुलिस की छापेमारी व पूछताछ जारी है। सात संदिग्धों को पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ दिया। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में …
मुरादाबाद,अमृत विचार। भाजपा नेता दिनेश ठाकुर पर प्राण घातक हमला करने के तीन और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य हमलावरों की तलाश में सिटी कोतवाली पुलिस की छापेमारी व पूछताछ जारी है। सात संदिग्धों को पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ दिया। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है।
सिटी कोतवाली पुलिस के मुताबिक सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रामगंगा विहार निवासी व भाजपा नेता दिनेश ठाकुर पर 20 मई की रात गंज बाजार रोड पर अचानक हमला बोल दिया गया। बाइक सवार 10 से 12 हमलावरों ने भाजपा नेता व उनके एक अन्य साथी की बेरहमी से पिटाई की।
हमलावरों ने भाजपा नेता के साथी की गले की चेन भी लूट ली। पीड़ित की तहरीर से पता चला कि भाजपा नेता की कार व बाइक की टक्कर के बाद मारपीट व लूटपाट की वारदात की गई। तहरीर के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश में जुटी। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से हमलावरों की पहचान पीड़ित ने की। मंगलवार देर रात व बुधवार को पुलिस ने कई ठिकानों पर छापेमारी कर 10 लोगों को हिरासत में लिया।
पूछताछ में पता चला कि सिटी कोतवाली क्षेत्र के कच्चा बाग नई बस्ती निवासी तनवीर आलम व जहीर आलम भी हमलावरों में शामिल रहे। वह दोनों सगे भाई हैं। इनके अलावा कच्चा बाग के रहने वाले जुनैद भी भाजपा नेता की पिटाई करने वाली भीड़ में शामिल रहा। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। हमले के दो आरोपी भाई सलीम व नईम 22 मई को ही जेल भेजे जा चुके हैं।
ये भी पढ़ें:- संभल: अपहरणकर्ताओं के चंगुल से दो लोगों को छुड़ाया, चार गिरफ्तार
