मुरादाबाद: चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में युवक ने गंवाई जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। स्वयं की सुरक्षा से खिलवाड़ बिहार के एक युवक पर भारी पड़ा। चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश में युवक को जान गंवानी पड़ी। इससे परिजन बदहवास हैं। मुरादाबाद जीआरपी के मुताबिक बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में नरकटियागंज शिकारपुर के प्रकाश नगर वार्ड निवासी प्रमोद कुमार निजी कंपनी में कार्यरत था। …

मुरादाबाद, अमृत विचार। स्वयं की सुरक्षा से खिलवाड़ बिहार के एक युवक पर भारी पड़ा। चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश में युवक को जान गंवानी पड़ी। इससे परिजन बदहवास हैं। मुरादाबाद जीआरपी के मुताबिक बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में नरकटियागंज शिकारपुर के प्रकाश नगर वार्ड निवासी प्रमोद कुमार निजी कंपनी में कार्यरत था।

उसके साले अजय कुमार ने बताया कि परिवार में पत्नी सुनीता देवी, बच्चे आकाश, निक्की, भोला व छोटू हैं। कुछ दिन पहले प्रमोद मुरादाबाद रिश्तेदार से मिलने पहुंचा था। मुलाकात बाद मंगलवार की सुबह वह घर लौटने के लिए मुरादाबाद जंक्शन पहुंचा। वहां युवक प्लेटफार्म एक पर बिहार जाने वाली चलती ट्रेन में सवार होने की कोशिश करने लगा। ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश में युवक के पांव फिसल गए।

ट्रेन की चपेट में आने से युवक को गंभीर चोटें आईं। चीख-पुकार के बीच घायल को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भेजा गया। वहां देर रात उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक के पास मिले कागजात के आधार पर युवक की शिनाख्त हुई। जीआरपी ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। सिर व शरीर के अन्य हिस्से में गहरी चोट के कारण युवक ने दम तोड़ा। बुधवार को पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: भाजपा नेता पर जानलेवा हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार