लखनऊ : बलिया के अपर पुलिस अधीक्षक निलंबित, जानिए वजह
लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर शासन ने बलिया के एएसपी विजय त्रिपाठी को निलंबित कर दिया है। इतना ही नहीं शासन ने निलंबन के दौरान एएसपी को डीजीपी मुख्यालय लखनऊ से संबद्ध रहने को कहा है। एडीजी प्रशासन ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। दरअसल, बलिया के एएसपी के खिलाफ …
लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर शासन ने बलिया के एएसपी विजय त्रिपाठी को निलंबित कर दिया है। इतना ही नहीं शासन ने निलंबन के दौरान एएसपी को डीजीपी मुख्यालय लखनऊ से संबद्ध रहने को कहा है। एडीजी प्रशासन ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
दरअसल, बलिया के एएसपी के खिलाफ इससे पहले गोपनीय जांच हुयी थी, जिसमें एएसपी की गतिविधियां उचित नहीं बतायी गयी थीं। बताया जा रहा है कि अपर पुलिस अधीक्षक बलिया विजय त्रिपाठी बैरिया थाना क्षेत्र स्थित चकिया गांव निवासी विकास कुमार सिंह को खुफिया विभाग का अधिकारी बताया करते थे,हलांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इसके पीछे की वजह क्या थी,
जबकि विकास वाराणसी में दवा का व्यवसाय करता है। बताया तो यहां तक जा रहा है कि विकास जब भी अपने गांव चकिया पहुंचता था तो एएसपी अक्सर उससे मिलने उसके घर जाते थे। जांच रिपोर्ट के आधार पर शासन ने माना एएसपी की यह कार्यशैली उचित नहीं है।
यह भी पढ़ें : जसपुर: रात में बिना वर्दी के पीड़ित के घर में घुसने पर जसपुर के कोतवाल निलंबित
