IPL 2022 : प्लेऑफ में नहीं पहुंची पंजाब किंग्स तो शिखर धवन की पापा ने कर दी ‘पिटाई’, देखें वीडियो
नई दिल्ली। पंजाब किंग्स आईपीएल 2022 के प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं कर पाई। शिखर धवन इसी टीम का हिस्सा थे, टूर्नामेंट खत्म होने के बाद जब वह घर पहुंचे तो उनके पापा ने उनकी पिटाई ही कर दी। धवन ने अपनी पिटाई का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। धवन ने वीडियो के कैप्शन में …
नई दिल्ली। पंजाब किंग्स आईपीएल 2022 के प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं कर पाई। शिखर धवन इसी टीम का हिस्सा थे, टूर्नामेंट खत्म होने के बाद जब वह घर पहुंचे तो उनके पापा ने उनकी पिटाई ही कर दी। धवन ने अपनी पिटाई का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। धवन ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘नॉक आउट के लिए क्वालिफाई नहीं करने के लिए मेरे डैड ने मुझे नॉक-आउट कर दिया।’
शिखर धवन के वीडियो शेयर करने के बाद कमेंट्स की बाढ़ आ गई। हरभजन सिंह ने धवन के पिता की सराहना करते हुए कहा, ‘उन्होंने रील में बहुत अच्छा अभिनय किया। भज्जी ने लिखा, ‘बप्पू तेरे से भी ऊपर का अभिनेता निकले। क्या बात है।’ वहीं धवन के टीममेट हरप्रीत बराप ने लिखा, ‘हाहा, अंकल ऑन फायर पाजी।’
धवन को पंजाब किंग्स ने 8.5 करोड़ में खीरादा था
आईपीएल 2022 की नीलामी में खरीदे जाने वाले शिखर धवन पहले खिलाड़ी थे। धवन को आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में पंजाब किंग्स ने 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। धवन ने आईपीएल 2022 में कुल 14 मुकाबलों में 38.33 की औसत से 460 रन बनाए। इस दौरान धवन ने तीन अर्धशतक लगाए और उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 88 रन रहा। शिखर धवन आईपीएल के इतिहास में विराट कोहली के बाद सबसे सफल बल्लेबाज हैं।
ये भी पढ़ें : IPL 2022 : एलिमिनेटर मैच क्यों हारी लखनऊ सुपर जायंट्स, केएल राहुल ने खुद बताई वजह
