बहराइच: धमकी देकर रंगदारी मांगने वाले लोगों को पुलिस ने भेजा जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। रूपईडीहा पुलिस ने गुरुवार को रंगदारी मांगने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों पर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया है। रूपईडीहा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से कुछ लोगों ने बुधवार रात रंगदारी मांगी। साथ ही रंगदारी न …

बहराइच। रूपईडीहा पुलिस ने गुरुवार को रंगदारी मांगने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों पर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया है।

रूपईडीहा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से कुछ लोगों ने बुधवार रात रंगदारी मांगी। साथ ही रंगदारी न देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी। थानाध्यक्ष श्रीधर पाठक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

गुरुवार को पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के निर्देशन में उप निरीक्षक प्रेमचन्द यादव, एसआई अमर नाथ चौहान, चंद्रपाल सिंह की टीम ने मुखविर की सूचना पर विकास सिंह पुत्र श्रवण कुमार सिंह निवासी नरैनापुर सुमेरपुर और जियाउद्दीन पुत्र निजामुद्दीन निवासी नई बाजार बाबागंज रुपईडीहा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पढ़ें-प्रयागराज: पुलिस मुठभेड़ में दुर्दांत नबला खरवार गैंग के आठ बदमाश गिरफ्तार, मुखबिर से मिली थी सूचना

संबंधित समाचार