आजमगढ़: पंचायत सहायक की सेवा समाप्त कर वेतन वसूली का सीडीओ ने दिया निर्देश
आजमगढ़। जिले में जहानागंज ब्लाक के जलालपुर गांव में तैनात पंचायत सहायक हरिवंश यादव का बेटा हीरावन की सेवा समाप्त कर उससे वेतन वसूली का निर्देश दिया गया है। बतादें कि सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने हरिवंश पर केस दर्ज कराने का भी आदेश दिया है। मामले को लेकर सीडीओ ने बताया की हरिवंश यादव …
आजमगढ़। जिले में जहानागंज ब्लाक के जलालपुर गांव में तैनात पंचायत सहायक हरिवंश यादव का बेटा हीरावन की सेवा समाप्त कर उससे वेतन वसूली का निर्देश दिया गया है। बतादें कि सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने हरिवंश पर केस दर्ज कराने का भी आदेश दिया है।
मामले को लेकर सीडीओ ने बताया की हरिवंश यादव जलालपुर गांव में पंचायत सहायक के पद पर और राजकीय मेडिकल कालेज चक्रपानपुर में वार्ड ब्याय के पद पर काम कर रहा था।
जिसके बाद मामले की शिकायत करने पर जांच कराई गयी तो जांच में पुष्टि हुई। जांच रिपोर्ट आने पर हरिवंश की सेवा पंचायत सहायक के पद से समाप्त करते हुए वेतन रिकवरी और आरोपी के खिलाफ जहानागंज थाने में केस दर्ज कराने का निर्देश दिया गया।
पढ़ें-लखनऊ: बर्खास्त फर्जी शिक्षकों से आसान नहीं वेतन वसूली, जानें क्यों?
