कानपुर: हाईवे किनारे पुलिस ने चलाया अभियान, 36 वाहनों का काटा चालान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। घाटमपुर पुलिस ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत हाईवे किनारे खड़े वाहनों को हटवाकर ट्रैफिक पुलिस लाइन भिजवा दिया। मुख्य चौराहे के पास स्थित कचहरी परिसर के पास लोग रोड किनारें मोटरसाइकिल खड़ी करते हैं। जिससे हाईवे पर अतिक्रमण बना रहता है। घाटमपुर पुलिस ने अभियान के तहत रोड किनारे खड़े 36 वाहनों का …

कानपुर। घाटमपुर पुलिस ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत हाईवे किनारे खड़े वाहनों को हटवाकर ट्रैफिक पुलिस लाइन भिजवा दिया। मुख्य चौराहे के पास स्थित कचहरी परिसर के पास लोग रोड किनारें मोटरसाइकिल खड़ी करते हैं। जिससे हाईवे पर अतिक्रमण बना रहता है।

घाटमपुर पुलिस ने अभियान के तहत रोड किनारे खड़े 36 वाहनों का चालान किया है। वहीं अन्य वाहनों को थाने ले गए। इसके बाद चालकों को हिदायत देकर वाहन छोड़ दिया।

घाटमपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा अभियान के तहत गुरुवार को हाईवे किनारे खड़े वाहनों का चालान किया गया। वहीं, कुछ लोगों को हिदायत देकर छोड़ा गया। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर व भोगनीपुर- चौडगरा मार्ग पर सड़क किनारे खड़ीं मोटरसाइकिल को घाटमपुर थाने लाया गया। साथ ही दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गयी है कि वह अपनी दुकान सीमित जगह में ही लगाएं।

पढ़ें- मुरादाबाद : सड़क हादसे में घायल बीएड के छात्र की उपचार के दौरान मौत

संबंधित समाचार