पूर्व मंत्री और BSP नेता नकुल दुबे कांग्रेस में शामिल, मायावती के रहे हैं करीबी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का ब्राह्मण चेहरा माने जाने वाले पूर्व मंत्री रहे नकुल दुबे ने गुरूवार को कांग्रेस का हाथ थाम लिया। कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि दिल्ली में नकुल दुबे ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कुछ दिन पहले नकुल ने पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से दिल्ली में मुलाक़ात की …

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का ब्राह्मण चेहरा माने जाने वाले पूर्व मंत्री रहे नकुल दुबे ने गुरूवार को कांग्रेस का हाथ थाम लिया। कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि दिल्ली में नकुल दुबे ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

कुछ दिन पहले नकुल ने पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से दिल्ली में मुलाक़ात की थी जिसके बाद से उनके कांग्रेस में शामिल होने के कयास लगाये जाने लगे थे।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों के प्रमुख चेहरे के तौर पर जाने जाने वाले नकुल दुबे ने भाईचारा कमेटियों का संयोजन कर 2007 में मायावती को सत्ता दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

सूत्रों ने दावा किया कि नकुल दुबे के बाद बहुत जल्द यूपी की सियासत के कई अहम नाम कांग्रेस का दामन थामने जा रहे हैं। सपा और बसपा के कई बड़े नेता जल्द ही कांग्रेस के झंडे के नीचे नज़र आएंगे।

पढ़ें- मायावती ने सीएम योगी के बजट को बताया घिसापिटा और अविश्वसनीय

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म