रायबरेली: संविदा कर्मचारियों ने वेतन के अभाव में बंद किया अस्पताल का काम
रायबरेली। जिला चिकित्सालय ने संविदा कर्मचारियों ने गुरुवार से काम बंद कर दिया है । कई महीनों से वेतन न मिलने के कारण कर्मचारी नाराज है । उन्होंने डीएम को ज्ञापन भी सौंपा है। जिला महिला चिकित्सालय रायबरेली में आउटसोर्सिंग से कार्यरत कर्मचारियों का वेतन लगभग एक वर्ष से समय पर नहीं दिया जा रहा …
रायबरेली। जिला चिकित्सालय ने संविदा कर्मचारियों ने गुरुवार से काम बंद कर दिया है । कई महीनों से वेतन न मिलने के कारण कर्मचारी नाराज है । उन्होंने डीएम को ज्ञापन भी सौंपा है।
जिला महिला चिकित्सालय रायबरेली में आउटसोर्सिंग से कार्यरत कर्मचारियों का वेतन लगभग एक वर्ष से समय पर नहीं दिया जा रहा है । बीते साल दिसम्बरसे अब तक नही सैलरी दी गयी है। कर्मचारियों का कहना है कि जब सीएमएस से बात की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि हमारी तरफ से आप लोगों की पुरी सैलरी दे दी गयी है। यही नहीं पीएफ का पैसा काटा जाता है किंतु पीएफ जमा नहीं किया जा रहा है।
उनका कहना है कि ज्यादातर कर्मचारी किराये के मकान में रह रहे हैं ,जिसके कारण कमचरियो को वेतन न मिलने के कारण अधिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है तथा भुखमरी के कगार पर आ रहे हैं।कर्मचारियों ने अपनी मांग को लेकर एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा है ।
इस मौके पर प्रमुख रूप से संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष आलोक वर्मा, अजमत ,सरोज चौहान, हेमलता पटेल, कोमल पटेल ,ममता, कुसुम प्रवीन सिंह ललित कुमार पूजा आदि मौजूद थे ।
