म्यांमार ने देश में विदेशी मुद्रा से भुगतान पर लगाया प्रतिबंध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

यांगून। म्यांमार के केंद्रीय बैंक (सीबीएम) ने देश में विनिमय दर को स्थिर करने के लिए स्थानीय स्तर पर विदेशी मुद्रा से भुगतान पर प्रतिबंध लगा दिया है। बैंक ने सरकारी एजेंसियों से सिर्फ म्यांमार की मुद्रा क्यात में ही भुगतान करने को कहा। बैंक ने कहा कि घरेलू स्तर पर भुगतान के लिए विदेशी …

यांगून। म्यांमार के केंद्रीय बैंक (सीबीएम) ने देश में विनिमय दर को स्थिर करने के लिए स्थानीय स्तर पर विदेशी मुद्रा से भुगतान पर प्रतिबंध लगा दिया है। बैंक ने सरकारी एजेंसियों से सिर्फ म्यांमार की मुद्रा क्यात में ही भुगतान करने को कहा। बैंक ने कहा कि घरेलू स्तर पर भुगतान के लिए विदेशी मुद्रा का इस्तेमाल होने से डॉलर की मांग बढ़ सकती है, जिससे विनिमय दर में अस्थिरता उत्पन्न होगी।

सेंट्रल बैंक ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि सीबीएम ने पाया है कि कुछ सरकारी एजेंसियां और संगठन स्थानीय स्तर पर भुगतान के लिए विदेशी मुद्राओं का उपयोग कर रही थे। इसके देखते हुए यह कदम उठाया गया। सेंट्रल बैंक के उप गवर्नर विन थाव ने कहा, “कुछ सरकारी एजेंसियां अपनी गतिविधियों जैसे भूमि की किराया देना, बीमा व्यापार में पूंजी निवेश तथा संयुक्त उद्यमों से आय के लिए विदेशी मुद्राओं का उपयोग और स्वीकर कर रही थी।

उन्होंने कहा कि सीबीएम को पता चला है कि देश में होटल, रेस्त्रां, अंतरराष्ट्रीय स्कूल, दुकानें और विदेशियों को संपत्ति किराये पर देने के लिए अमेरिकी डॉलर का उपयोग हो रहा था। उन्होंने कहा है कि इस संबंध में सभी मंत्रालयों, क्षेत्रों, राज्य सरकारों, नाएप्यीडॉ के नगरपालिका समिति, यांगून और मंडाले शहर को देश में क्रय विक्रय में सिर्फ क्यात का उपयोग करने के लिए सूचना जारी की गई है।

ये भी पढ़ें:- रूसी सेना ने यूक्रेन की बड़ी सैन्य इकाई को नष्ट किया: कोनाशेनकोव

संबंधित समाचार