बरेली: प्रेमनगर में बनीं दुकानों की होगी नीलामी
अमृत विचार, बरेली। नगर निगम में रेंट विभाग की बैठक में चालू वर्ष के लक्ष्य की पूर्ति के लिए हुई बैठक में खाली दुकानों को नीलाम करने और बकायेदार ठेकेदारों को नोटिस जारी करने के निर्देश नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने दिए। उन्होंने कहा कि प्रेम नगर में निगम की खाली दुकानों की नीलामी करवाकर …
अमृत विचार, बरेली। नगर निगम में रेंट विभाग की बैठक में चालू वर्ष के लक्ष्य की पूर्ति के लिए हुई बैठक में खाली दुकानों को नीलाम करने और बकायेदार ठेकेदारों को नोटिस जारी करने के निर्देश नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने दिए। उन्होंने कहा कि प्रेम नगर में निगम की खाली दुकानों की नीलामी करवाकर राजस्व एकत्र किया जाए।
रेंट विभाग का चालू वित्तीय वर्ष का लक्ष्य एक करोड़ 21 लाख 50 हजार रुपये है। नगर आयुक्त ने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निगम की संपत्तियों से वसूली को उनकी नीलामी की कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिन ठेकेदारों पर बकाया चल रहा है। उनसे वसूली की कार्रवाई की जाए। नोटिस पर भी बकाया न देने पर कुर्की की कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए हैं। बैठक में अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- बरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में घर के बाहर पड़ा मिला युवक का शव, भाई पर हत्या का आरोप
