बरेली: 3.37 लाख छात्र मुख्य परीक्षा में होंगे शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की स्नातक व परास्नातक की मुख्य परीक्षा में इस बार 3 लाख 37 हजार से अधिक छात्र शामिल होंगे। परीक्षा फार्म की संख्या से इसका आंकलन लगाया जा रहा है। मुख्य परीक्षा के फार्म का शुल्क जमा करने की तिथि गुरुवार को समाप्त हो गई। छात्र भरे हुए फार्म …

अमृत विचार, बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की स्नातक व परास्नातक की मुख्य परीक्षा में इस बार 3 लाख 37 हजार से अधिक छात्र शामिल होंगे। परीक्षा फार्म की संख्या से इसका आंकलन लगाया जा रहा है। मुख्य परीक्षा के फार्म का शुल्क जमा करने की तिथि गुरुवार को समाप्त हो गई। छात्र भरे हुए फार्म 27 मई तक महाविद्यालय में जमा कर सकते हैं। महाविद्यालयों को 28 मई तक ऑनलाइन फार्म सत्यापित करने हैं। सबसे ज्यादा बीए तृतीय वर्ष में 64025 तो द्वितीय वर्ष में 61836 फार्म भरे गए हैं। 11 जून से स्नातक व परास्नातक की मुख्य परीक्षाएं और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की मुख्य परीक्षाएं 18 जून से प्रस्तावित हैं।

विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर दर्ज आंकड़ों के अनुसार गुरुवार शाम 5 बजे तक स्नातक प्रथम वर्ष के भूतपूर्व, व्यक्तिगत, द्वितीय व तृतीय वर्ष के संस्थागत, व्यक्तिगत व भूतपूर्व, परास्नातक के प्रथम वर्ष के संस्थागत, व्यक्तिगत व भूतपूर्व व व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के संस्थागत 337465 परीक्षा फार्म भरे गए। इनमें स्नातक के 235539 व परास्नातक के 101926 फार्म भरे गए हैं। बीए में 185143, बीएससी में 45430, बीकॉम में 20911, एमए में 58731, एमएससी में 34974 व एमकॉम में 8221 फार्म भरे गए हैं।

ये भी पढ़ें- बरेली: बरेलवी मुसलमानों को नजरअंदाज कर रहे हैं अखिलेश- मौलाना शहाबुद्दीन

संबंधित समाचार