लखनऊ : रंग लाने लगी है मेट्रो सुपर सेवर कार्ड की पहल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ । यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की ओर से मेट्रो यात्रियों को किफायती दाम में सुगम व सुरक्षित यात्रा देने की पहल रंग लाने लगी है। लखनऊ मेट्रो यात्रियों ने महज आठ दिनों में 800 सुपर सेवर कार्ड खरीदे हैं। 17 मई को लखनऊ मेट्रो के सुपर सेवर कार्ड को उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव …

लखनऊ । यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की ओर से मेट्रो यात्रियों को किफायती दाम में सुगम व सुरक्षित यात्रा देने की पहल रंग लाने लगी है। लखनऊ मेट्रो यात्रियों ने महज आठ दिनों में 800 सुपर सेवर कार्ड खरीदे हैं। 17 मई को लखनऊ मेट्रो के सुपर सेवर कार्ड को उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने लॉन्च किया था।

लखनऊ मेट्रो के सुपर सेवर कार्ड से अब यात्री मात्र 1400 रुपये में 30 दिनों तक असीमित मेट्रो यात्रा का फायदा उठा रहे हैं। मेट्रो यात्री अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि पहले उन्हें आलमबाग से इंदिरा नगर तक दोनों तरफ की यात्रा पर 90 रुपये खर्च करने पड़ते थे। सुपर सेवर कार्ड आने के बाद उनकी यात्रा का खर्च घट कर लगभग आधा हो गया है। मेट्रो यात्री एस.के श्रीवास्तव ने बताया कि पहले आई.टी से ट्रांसपोर्ट नगर के बीच उन्हें महीने का लगभग 2000 रुपये खर्च करना पड़ रहा था तो वहीं अब मात्र 1400 रुपये में वो आराम से पूरे महीने यात्रा कर पा रहे हैं। मेट्रो यात्री दिव्यांशी सिंह ने बताया की सुपर सेवर कार्ड से वो महीने के 400 से 500 रुपये तक आसानी से बचा पाएंगी।

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने कहा कि यूपीएमआरसी का हमेशा अपने यात्रियों को सुविधाजनक और सुगम यात्रा सुविधा मुहैया कराना लक्ष्य रहता है। इसी कोशिश के तहत यह कार्ड एक बार रिचार्ज करने पर यात्रियों को लखनऊ मेट्रो की 30 दिनों तक असीमित यात्रा करने का अवसर प्रदान करता है जो अपने आप में लखनऊ के लोगों के लिए एक सौगात है।

यह भी पढ़ें : मेट्रोजिल दवा खाने वाले मरीज न करें शराब का सेवन, खराब हो सकता है स्वास्थ्य

संबंधित समाचार