मुरादाबाद : घर में सो रही महिला को बदमाशों ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
मुरादाबाद,अमृत विचार। घर में सो रही महिला को बदमाशों ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के भतीजे की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना कांठ थाना क्षेत्र के गांव सुंदरपुर …
मुरादाबाद,अमृत विचार। घर में सो रही महिला को बदमाशों ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के भतीजे की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
घटना कांठ थाना क्षेत्र के गांव सुंदरपुर चाऊपुर की है। यहां रहने वाले शाने आलम ने पुलिस को बताया कि उसकी दादी और चाची रात में अलग-अलग चारपाई पर सो रही थीं। रात में किसी समय बदमाश उनके घर में घुस गए। बदमाशों ने उसकी चाची की चादर हटाकर गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुनकर परिवाले जाग गए। तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। उसकी चाची खून से लथपथ चारपाई पर पड़ी थी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया। एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने बताया कि शाने आलम की तहरीर पर हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद: चेकिंग करने गई बिजली विभाग की टीम पर जानलेवा हमला
