बहराइच: बाउंड्रीवॉल गिरने के मामले में सीडीओ ने बैठाई जांच, भुगतान रुका
बहराइच। शिवपुर विकास खंड के ग्राम रामपुर धोबियाहार गांव में दो माह पूर्व बने राजकीय विद्यालय की बाउंड्री वॉल बारिश में गिर गई है। इसकी जांच के लिए सीडीओ ने टीम गठित की है। साथ ही भुगतान को रोक दिया गया है। शिवपुर विकास खंड के ग्राम रामपुर धोबियाहार गांव में राजकीय हाई स्कूल का …
बहराइच। शिवपुर विकास खंड के ग्राम रामपुर धोबियाहार गांव में दो माह पूर्व बने राजकीय विद्यालय की बाउंड्री वॉल बारिश में गिर गई है। इसकी जांच के लिए सीडीओ ने टीम गठित की है। साथ ही भुगतान को रोक दिया गया है।
शिवपुर विकास खंड के ग्राम रामपुर धोबियाहार गांव में राजकीय हाई स्कूल का निर्माण जल्द ही हुआ है। जबकि दो माह पूर्व लाखों की लागत से बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया गया था। निर्माण कार्य में मानकों की जमकर अनदेखी की गई। जिससे शनिवार रात तेज आंधी पानी में बाउंड्री वॉल गिर गया था।
इसकी जानकारी सीडीओ को दी गई। मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना ने जांच के लिए टीम गठित की है। साथ ही भुगतान पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है। इससे संबंधित अधिकारी और ठेकेदार में हड़कंप है।
पढ़ें-मुरादाबाद : घर में सो रही महिला को बदमाशों ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
