नोएडा ,ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ और डीएम को जारी किया गया नोटिस, जानें पूरा मामला
गौतम बुद्ध नगर। ग्रेटर नोएडा में बढ़ते कंकरीट के काम पर एनजीटी ने रोक लगा दी है। ये रोक पर्यावरण विद् विक्रांत तोंगड़ व नोएडा की डा. सुप्रिया सरदाना की याचिका पर लगाई गई है। एनजीटी ने इसको लेकर नोएडा प्राधिकरण ए ग्रेटरनोएडा प्राधिकरण और जिला अधिकारी गौतमबुद्ध नगर तीनों को नोटिस जारी किया है। …
गौतम बुद्ध नगर। ग्रेटर नोएडा में बढ़ते कंकरीट के काम पर एनजीटी ने रोक लगा दी है। ये रोक पर्यावरण विद् विक्रांत तोंगड़ व नोएडा की डा. सुप्रिया सरदाना की याचिका पर लगाई गई है।
एनजीटी ने इसको लेकर नोएडा प्राधिकरण ए ग्रेटरनोएडा प्राधिकरण और जिला अधिकारी गौतमबुद्ध नगर तीनों को नोटिस जारी किया है। मामले में अगली सुनवाई 26 अगस्त को होगी। दो माह में गलत तरीके से फुटपाथ, पार्क और रोड सााइड बनाए गए कंक्रीट के जंगल को हटाने के लिए कहा है।
विक्रांत तोंगड़ ने बताया कि नोएडा में NGT के आदेशों व सरकार की गाइडलाइन के खिलाफ जाकर लगातार कच्चे क्षेत्र को टाइल्स लगाकर पक्का किया जा रहा है। पेड़ों के आसपास भी कच्चे स्थानों को कंक्रीट से पक्का कर दिया जाता है।
लगातार बढ़ते कंक्रीटीकरण से बारिश का पानी जमीन में नहीं जा रहा है। जिससे भूजल स्तर में गिरावट आ रही है साथ ही बरसात के मौसम में जल भराव की समस्या आती है।
