अयोध्या: मुठभेड़ में 25-25 हजार के चार इनामी बदमाश गिरफ्तार, तीन तमंचे सहित नकदी और बाइक बरामद
अयोध्या। पुलिस पर फायरिंग करते हुए भाग रहे 25-25 हजार के चार ईनामी बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गुरुवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाशों की गोलीबारी में एक कांस्टेबल भी घायल हो गया। आरोपियों से तीन देसी तमंचे, कारतूस व दो बाइक व 50 हजार की नकदी बरामद हुई हैं। एसएसपी शैलेश …
अयोध्या। पुलिस पर फायरिंग करते हुए भाग रहे 25-25 हजार के चार ईनामी बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गुरुवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाशों की गोलीबारी में एक कांस्टेबल भी घायल हो गया।
आरोपियों से तीन देसी तमंचे, कारतूस व दो बाइक व 50 हजार की नकदी बरामद हुई हैं। एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया चारों अंतर्जनपदीय अपराधी बेहद शातिर हैं। पुलिस को इनकी काफी दिनों से तलाश थी।
स्वाट व थाना कोतवाली रुदौली पुलिस की टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चेंकिग के दौरान वांछित आरोपी अयोध्या से लखनऊ की तरफ आ रहे थे। थाना कोतवाली नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित लोहिया पुल के पास बाइक सवार आरोपियों को रोकने का प्रयास किया गया तो वे पुलिस टीम पर फायर करते हुए लोहिया पुल से रुदौली रोड की तरफ भागने लगे।
आगे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी करके वहाद ग्राम गोरियामऊ पावर ग्रिड पर रोकने का प्रयास किया गया तो आरोपियों द्वारा जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग की गई।
इस दौरान एक गोली थाना रुदौली के वाहन संख्या यूपी42-एजी 0731 पर लगी, जिससे पुलिस टीम बाल बाल बची। घेराबंदी करते हुए आत्मसमर्पण के लिए कहा गया, लेकिन अभियुक्तगण लगातार जान से मारने की नीयत से फायर करते रहे।
इस दौरान कांस्टेबल संतोष कुमार यादव बाएं हाथ पर गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थोड़ी देर बाद जाल बिछाकर चारो आरोपी को पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान अवधेश निषाद शाहपुर,
इंद्रेश निषाद गौहनार थाना आलापुर, राजेंद्र निषाद घुरहुपुर थाना बसखारी, अमीर उल्ला उर्फ मीरू गोहनारपुर थाना आलापुर के रूप में हुई। आरोपी पहले भी जेल जा चुके हैं। तीन बदमाशों को पैर में गोली लगी है।
पढ़ें- Honour Killing: प्रयागराज में बेटी और उसके प्रेमी को पिता ने मारी गोली, गिरफ्तार
