महाराष्ट्र : ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 59 नये मामले मिले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 59 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 7,09,725 हो गई है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि ये मामले बृहस्पतिवार को सामने आए। अधिकारी के मुताबिक, पिछले दिन किसी मरीज की मौत नहीं होने से …

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 59 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 7,09,725 हो गई है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि ये मामले बृहस्पतिवार को सामने आए। अधिकारी के मुताबिक, पिछले दिन किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतकों की संख्या 11,895 पर स्थिर रही।

उन्होंने बताया कि ठाणे में कोविड​​-19 मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी जिले पालघर में कोविड-19 के कुल 1,63,612 मामले हैं, जबकि मृतकों की संख्या यहां 3,407 है।

यह भी पढ़ें- राजधानी दिल्ली में दो स्थानों पर लगी आग, कोई हताहत नहीं

 

संबंधित समाचार