मुरादाबाद : खेत में काम कर रहे किसान की करंट लगने से मौत
मुरादाबाद, अमृत विचार। बिलारी थाना क्षेत्र में खेत पर काम कर रहे किसान की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र में इमरतपुर निवासी धर्मपाल 35 किसानी करते थे परिजनों ने बताया कि वह गुरुवार को …
मुरादाबाद, अमृत विचार। बिलारी थाना क्षेत्र में खेत पर काम कर रहे किसान की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र में इमरतपुर निवासी धर्मपाल 35 किसानी करते थे परिजनों ने बताया कि वह गुरुवार को खेत पर बाजरा वो रहे थे। इसी दौरान खेत पर लगे खंबे से किसान बिजली के करंट की चपेट में आ गया। इसमें किसान की मौके पर ही मौत हो गई।
घर से रोटी लेकर खेत पर पहुंची पत्नी भूरी की यह देख चीख निकल गई। यह देख गांव के लोग खेत पर जमा हो गए। गांव वालो ने बिजली कट कर, धर्मपाल को आनन फानन में उपचार के लिया अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद सब परिजनों को सौप दिया।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : ‘सड़क से पारदर्शी तरीके से हटे अतिक्रमण’
