बहराइच: जिला उपभोक्ता फोरम ने डॉक्टर को जारी किया नोटिस, मांगा जवाब
बहराइच। शहर निवासी एक युवक ने अस्पताल चौराहा स्थित सेंटर पर अल्ट्रा साउंड करवाया। जांच में 21 एमएम की पथरी की रिपोर्ट दी।।जबकि दूसरे के यहां कुछ नहीं निकला। वाद दायर करने पर उपभोक्ता आयोग ने चिकित्सक को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है। कोतवाली नगर क्षेत्र निवासी इब्राहीम ने न्यायालय जिला उपभोक्ता …
बहराइच। शहर निवासी एक युवक ने अस्पताल चौराहा स्थित सेंटर पर अल्ट्रा साउंड करवाया। जांच में 21 एमएम की पथरी की रिपोर्ट दी।।जबकि दूसरे के यहां कुछ नहीं निकला। वाद दायर करने पर उपभोक्ता आयोग ने चिकित्सक को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है।
कोतवाली नगर क्षेत्र निवासी इब्राहीम ने न्यायालय जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग बहराइच में 17 मई को वाद दायर किया। जिसमें इब्राहीम का कहना है कि पांच मार्च 2021 को उसने चिकित्सक की सलाह पर अस्पताल चौराहा स्थित अल्ट्रा साउंड सेंटर पर जांच करवाई। जिसमें रिपोर्ट में यूरेनरी ब्लॉडर में 21 एमएम की पथरी होने की रिपोर्ट दी। चिकित्सक के शक पर दूसरे जगह जांच कराई तो पथरी नहीं निकली। इस पर इब्राहीम ने वकील राघवेंद्र श्रीवास्तव के द्वारा पांच मार्च 2021 को वाद दायर किया। गुरुवार को मामले की सुनवाई हुई।
अधिवक्ता ने बताया कि गलत रिपोर्ट जारी करने पर आयोग ने डॉक्टर को नोटिस जारी किया है। साथ ही तीन जून को जवाब दाखिल करने को कहा है। मालूम हो कि जांच सेंटर जिले में काफी प्रसिद्ध है। इसके बाद भी गलत रिपोर्ट जारी होने पर लोगों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
पढ़ें-रायबरेली: डंपर की टक्कर से शराब लदा टेंपो सड़क पर पलटा, लगी आग
