आयोध्या: नगर पंचायत सुचित्तागंज में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
आयोध्या/ सोहावल। नगर पंचायत सुचित्तागंज में शुक्रवार को सड़कों के किनारे अतिक्रमण पर बुलडोजर चला। नगर पंचायत की ओर से गठित टीम ने कई स्थानों से अतिक्रमण हटाया। वहीं बुलडोजर से अवैध निर्माण भी ढहाए गए। इस कार्रवाई के दौरान पटरी दुकानदार परेशान दिखे। अतिक्रमण हटाने को लेकर शुक्रवार को सोहावल में अफरा-तफरी का माहौल …
आयोध्या/ सोहावल। नगर पंचायत सुचित्तागंज में शुक्रवार को सड़कों के किनारे अतिक्रमण पर बुलडोजर चला। नगर पंचायत की ओर से गठित टीम ने कई स्थानों से अतिक्रमण हटाया। वहीं बुलडोजर से अवैध निर्माण भी ढहाए गए। इस कार्रवाई के दौरान पटरी दुकानदार परेशान दिखे।
अतिक्रमण हटाने को लेकर शुक्रवार को सोहावल में अफरा-तफरी का माहौल रहा। सुबह से अतिक्रमण की सीमा में आये पटरी दुकानदार परेशान दिखे। लगभग 10 बजे नगर पंचायत अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारियों के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। सोहावल चौराहे से सुचित्तागंज बाजार को जाने वाले रोड पर उत्तम पैथालॉजी से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाने का अभियान रेलवे फाटक तक चलाया गया, जिसमें बीच रोड से दोनों तरफ 19 फुट तक रोड को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त किया गया।
पटरी दुकानदारों की दुकान अचानक तोड़े जाने पर सपा नेता हाजी फिरोज खान गब्बर ने विरोध दर्ज कराया है। एसडीएम अनुराग प्रसाद, नगर पंचायत अधिकारी रणविजय सिंह, तहसीलदार रशेस गुप्ता, व रौनाही थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
पढ़ें-अयोध्या: अफीम कोठी के पास पुलिस ने दी दबिश, गिरोह के 5 सट्टे बाज गिरफ्तार
