आजमगढ़: दुकानदार और ग्राहक के बीच ‘सुविधा शुल्क’ को लेकर हुई मारपीट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। जिले में दुकानदार और ग्राहक के बीच 500 रुपये को लेकर हुई भिड़ंत। ऊंची गोदाम में 500 रुपये को लेकर दुकानदार और ग्राहक के बीत मार-पीट होने लगी मौके पर पहुंची गाड़ी पुलिस की हेल्प लाइन नंबर 112 की पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पर ले आई। बतादें कि पीड़ित पक्ष का आरोप …

आजमगढ़। जिले में दुकानदार और ग्राहक के बीच 500 रुपये को लेकर हुई भिड़ंत। ऊंची गोदाम में 500 रुपये को लेकर दुकानदार और ग्राहक के बीत मार-पीट होने लगी मौके पर पहुंची गाड़ी पुलिस की हेल्प लाइन नंबर 112 की पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पर ले आई। बतादें कि पीड़ित पक्ष का आरोप था कि दुकानदार ने आधार संशोधन करने के नाम पर पांच महीने पहले उससे 500 रुपये लिए थे और कहा था कि आधारकार्ड बनकर घर पहुंचेगा जो आज तक नहीं पहुंचा।

आपको बतादें कि मेंहनगर थाना क्षेत्र के नई गांव निवासी किशन ने अपनी नानी अर्मिला (80) के आधार में संशोधन कराने के लिए रानी की सराय थाना क्षेत्र के ऊंची गोदाम स्थित एक जन सेवा केंद्र संचालक को पांच महीने पहले 500 रुपये दिए थे। दुकानदार ने कहा था कि ऑनलाइन के जरिए आधार कार्ड घर पहुंच जाएगा।

जब कई महीने बीत गये और आधारकार्ड नहीं पहुंचा। तब बुधवार की शाम किशन जनसेवा केंद्र संचालक के यहां पहुंचा और आधार कार्ड न बनने की बात कहते हुए वह अपने 500 रुपये मांगने लगा। पैसे को लेकर देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट स्थल पर पहुंची पुलिस की 112 नंबर ने दोनों को थाने ले आई। जहां दुकान संचालक को छोड़ दिया गया। वहीं किशन को थाने में बैठाया है। मामले की जानकारी के लिए पुलिस जुटी हैं।

पढ़ें-हरदोई: जन सेवा केंद्र में हुई 80 हजार की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार