हरदोई: दुकान में दबंगों ने तोड़फोड़ कर की लाखों की लूट, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। अदालत में चल रहे किरायदारी के मुकदमे के बीच दबंगों ने दुकान में तोड़फोड़ करते हुए वहां से लाखों की लूट कर डाली। इतना ही नहीं तहरीर देने के भी पुलिस मामला दर्ज करने में आना-कानी कर रही है। बिलग्राम पुलिस के इस रवैए की शिकायत सीधे मुख्यमंत्री से की गई है। बताते है …

हरदोई। अदालत में चल रहे किरायदारी के मुकदमे के बीच दबंगों ने दुकान में तोड़फोड़ करते हुए वहां से लाखों की लूट कर डाली। इतना ही नहीं तहरीर देने के भी पुलिस मामला दर्ज करने में आना-कानी कर रही है। बिलग्राम पुलिस के इस रवैए की शिकायत सीधे मुख्यमंत्री से की गई है।

बताते है कि बिलग्राम कोतवाली के सढ़ियापुर निवासी रामचरन पुत्र श्रीकृष्ण ने मुख्यमंत्री से की शिकायत में कहा है कि वह बिलग्राम कस्बे के मोहल्ला कासूपेट साण्डी रोड पर रामबाबू पुत्र श्रीकृष्ण की दुकान किरायेदार है। किराएदारी का मामला अदालत में चल रहा था। जिसमें अदालत ने 26 अप्रैल को फैसला सुनाया था कि 60 दिनों के अंदर वह दुकान खाली कर दें। अदालत के इस फैसले पर रामचरन ने ज़िला जज की अदालत में 21 मई खफीफा निगरानी दायर किया था।

इसके अगले ही दिन रामबाबू ने अपने बेटों राजेश, राजेंद्र,सुधीर व सुशील के अलावा अनुराग पुत्र राजेश कुमार,आयुष पुत्र राजेंद्र और विनीता पत्नी सुधीर के साथ मिलकर उसकी दुकान में तोड़फोड़ करते हुए वहां से पांच लाख रुपए का सामान और नगदी लूट ली। इसके अगले दिन 23 मई को रामचरन ने कोतवाली पहुंच कर पुलिस को तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है। वह राजनैतिक दबाव के चलते आना-कानी कर रही है। रामचरन ने मुख्यमंत्री से न्याय मांगा है।

पढ़ें-Cannes 2022 : फॉर्मल लुक में हिना खान ने लूटी महफिल, बिखेरे हुस्न के जलवे

संबंधित समाचार