हरदोई: दहेज के लिये ससुरालियों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाला, महिला ने दी तहरीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहाबाद/हरदोई। दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को पीटकर घर से निकालने का एक मामला सामने आया है। विवाहिता ने कोतवाली में तहरीर देकर पति सहित ससुराली जनों पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करने की मांग की है। जनपद शाहजहांपुर के थाना सेहरामऊ दक्षिणी अंतर्गत गांव विशायकलां कला निवासी मालती पुत्री राम भजन के …

शाहाबाद/हरदोई। दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को पीटकर घर से निकालने का एक मामला सामने आया है। विवाहिता ने कोतवाली में तहरीर देकर पति सहित ससुराली जनों पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करने की मांग की है। जनपद शाहजहांपुर के थाना सेहरामऊ दक्षिणी अंतर्गत गांव विशायकलां कला निवासी मालती पुत्री राम भजन के अनुसार 4 वर्ष पूर्व उसका विवाह योगी आदित्यनाथ के सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अंतर्गत खिरनी बाग शाहजहांपुर में संपन्न शाहाबाद कोतवाली के ग्राम नगला गणेश निवासी नीलू पुत्र लालाराम के साथ हुआ था ।

आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज में मोटरसाइकिल, सोने की चैन और सोने की अंगूठी को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा। बकौल मालती जब उसने असमर्थता जाहिर की तो उसे 26 मई को लात घुसों एवं डंडों से पीटकर घर से निकाल दिया गया। आसपास के लोगों के घर जाकर उसने अपने मायके वालों को सूचना दी। मायके वालों के आने के बाद कोतवाली में उसने तहरीर दी है। दी गई तहरीर में मालती ने पति नीलू सहित देवर बंटी, नीरू तथा ससुर लालाराम को दहेज उत्पीड़न का आरोपी बताया है।

यह भी पढ़ें:-बुलंदशहर: विवाहिता ने दहेज उत्पीड़न से परेशान होकर की आत्महत्या, ससुरालवालों पर मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार