अमृत सरोवर के निर्माण से जल का होगा संचयन : सांसद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। हरखापुर ग्राम पंचायत में शुक्रवार को सांसद और ब्लॉक प्रमुख ने अमृत सरोवर का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इससे बेहतर जल संचयन होगा और पानी की बर्बादी को रोका जा सकता है। विकासखंड में मिहीपुरवा के ग्राम हरखापुर में शुक्रवार को सांसद अक्षयवरलाल गोंड एवं ब्लाक प्रमुख मिहींपुरवा अभिषेक वर्मा उर्फ सौरभ की …

बहराइच। हरखापुर ग्राम पंचायत में शुक्रवार को सांसद और ब्लॉक प्रमुख ने अमृत सरोवर का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इससे बेहतर जल संचयन होगा और पानी की बर्बादी को रोका जा सकता है। विकासखंड में मिहीपुरवा के ग्राम हरखापुर में शुक्रवार को सांसद अक्षयवरलाल गोंड एवं ब्लाक प्रमुख मिहींपुरवा अभिषेक वर्मा उर्फ सौरभ की ओर से अमृत सरोवर का शिलांयास किता गया।

अमृत सरोवर शिलान्यास कार्यक्रम में सांसद ने ग्रामीणों से संवाद के दौरान बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा अमृत सरोवर हर ग्राम सभा में दिया गया है यह योजना ग्रामीणों के लिये आने वाले समय में बहुत ही लाभकारी साबित होगी। क्योंकि हमारी पृथ्वी का जल स्तर काफी निचले स्तर तक पहुंच जाने से कई स्थानों पर जल संचयन की समस्या उत्पन्न हो रही है।

इसलिये सरकार ने हर गांव में तालाब खुदाई करवाकर अमृत सरोवर का निर्माण करवा रही है, जिससे जल की समस्या उत्पन न हो। ब्लाक प्रमुख अभिषेक ने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित में कार्य कर रही है। सरकार की योजनाओं का निष्पक्ष क्रियान्वयन कराना सभी जनप्रतिनिधियों एव अधिकारियों की जिम्मेदारी है। इसीलिए सभी ग्राम प्रधान व सचिव शासन की मंशा के अनुसार अपने अपने गांवों में विकास कार्यों में तेजी लायें।

कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी रामेन्द्र कुशवाह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बालक राम यादव, ग्राम सचिव जितेंद्र वर्मा, अवर अभियंता विवेक वर्मा, एपीओ अनिल तिवारी, दिलीप मिश्रा, भाजपा युवा मोर्चा मंडल प्रभारी वीरेंद्र पोरवाल, दिलीप वर्मा, शर्माजीत, निवास यादव, संजू कुमार गौड़, दिलीप वर्मा, सुरेश तिवारी, मीडिया प्रभारी अमित चौहान समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

पढ़ें-बलिया: प्राकृतिक सौंदर्य का इंतजाम, 17 ब्लॉकों में बनेंगे अमृत सरोवर

संबंधित समाचार