मुरादाबाद: कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर 2.40 लाख की चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। जनपद में चोरों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि वह थाने से चंद कदमों की दूरी पर ही वारदात करने लगे हैं। ताजा मामला सदर कोतवाली का है। कोतवाली से मात्र 50 कदमों की दूरी पर चोरों ने कपड़ों के शोरूम के कैश काउंटर का ताला तोड़कर 2.40 लाख रुपये समेट कर …

मुरादाबाद, अमृत विचार। जनपद में चोरों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि वह थाने से चंद कदमों की दूरी पर ही वारदात करने लगे हैं। ताजा मामला सदर कोतवाली का है। कोतवाली से मात्र 50 कदमों की दूरी पर चोरों ने कपड़ों के शोरूम के कैश काउंटर का ताला तोड़कर 2.40 लाख रुपये समेट कर ले गए। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को तहरीर दे दी है।

सदर कोतवाली से मात्र 50 कदमों की दूरी पर राहुल अग्रेजा का कपड़ों का शोरूम है। गुरुवार की रात नियत समय पर वह शोरूम बंद करके घर चले गए। शुक्रवार सुबह शोरूम खोला तो कैश काउंटर का ताला टूटा पड़ा था। उसमें रखा सामान तितर-बितर था जबकि दो लाख 40 हजार रुपये गायब थे। इस पर उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर पुलिस ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया।

शोरूम स्वामी ने बताया कि चोर लकड़ी का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। इसके बाद उन्होंने लोहे के दो दरवाजों की जाली काट दी। इसी रास्ते से अंदर घुसे और नगदी समेट कर वापस चले गए। उन्होंने बताया कि शोरूम में सीसीटीवी कैमरे तो लगे हैं मगर रात को वह बिजली की सप्लाई बंद कर देते हैं। इस वजह से कैमरे भी बंद हो जाते हैं। कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर हुई चोरी की इस घटना से व्यापारियों में जबरदस्त आक्रोश है। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है।

ये भी पढ़ें:- सहारनपुर: खनन माफिया हाजी इकबाल का दूसरा बेटा मोहम्मद जावेद भी गिरफ्तार, इन मामलों में चल रहा था वांछित

संबंधित समाचार