बरेली: पति से झगड़ा होने के बाद महिला ने जहर खाकर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार बरेली। फतेहगंज पूर्वी में एक महिला ने पति से झगड़ा होने के बाद जहर खा लिया। परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। गांव चठिया फैजू निवासी नन्हे का पत्नी जूली (30) से गुरुवार को विवाद हो गया। …

अमृत विचार बरेली। फतेहगंज पूर्वी में एक महिला ने पति से झगड़ा होने के बाद जहर खा लिया। परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। गांव चठिया फैजू निवासी नन्हे का पत्नी जूली (30) से गुरुवार को विवाद हो गया।

विवाद होने के बाद जूली ने देर रात घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना के बाद घर के अन्य सदस्य फरार हो गए। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जूली के पिता मनीश कुमार की तरफ से थाने में ससुरालियों के खिलाफ लिखित शिकायत की गई है।

ये भी पढ़ें- बरेली: अस्पताल में बम रखने की सूचना से मचा हड़कंप

संबंधित समाचार