बहराइच: तेज रफ्तार में न चलाएं वाहन, चपेट में आ सकते हैं वन्यजीव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिहिपुरवा/बहराइच। जिले की बिछिया मिहिपुरवा मार्ग पर एक तेंदुआ सड़क पार करता दिखा। कतरनियाघाट फ्रेंड्स क्लब के सदस्य ने फोटो के द्वारा लोगों को धीमे गति में वाहन चलाने की बात कही है। जंगल में पीडब्ल्यूडी रोड पर वाहन संचालन के लिए वन विभाग द्वारा गति निर्धारित की गई है। इसके बाद भी लोग तेज …

मिहिपुरवा/बहराइच। जिले की बिछिया मिहिपुरवा मार्ग पर एक तेंदुआ सड़क पार करता दिखा। कतरनियाघाट फ्रेंड्स क्लब के सदस्य ने फोटो के द्वारा लोगों को धीमे गति में वाहन चलाने की बात कही है। जंगल में पीडब्ल्यूडी रोड पर वाहन संचालन के लिए वन विभाग द्वारा गति निर्धारित की गई है। इसके बाद भी लोग तेज गति में वाहन चलाते हैं। जिसका शिकार वन्यजीव हो रहे हैं।

कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब की टीम कतर्नियाघाट के भ्रमण पर थी। क्लब के सदस्य अमन लखमानी दोपहर के डेढ़ बजे बिछिया चौराहे से घड़ियाल सेंटर की ओर जा रहे थे। जंगल में में क्लब के अद्धयक्ष को सड़क के किनारे घास में छुपा एक युवा तेंदुआ दिखाई पड़ा जो सड़क पार कर दूसरी ओर जाना चाह रहा था।

तेंदुए को देख क्लब अध्यक्ष भगवान दास ने अपनी गाड़ी कुछ दूरी पर रोक दी और तेंदुए के रोड पार करने का इंतजार करने लगे, थोड़ी देर के बाद जब तेंदुए को यह इत्मिनान हो गया कि अब रोड पार करने में कोई खतरा नहीं है तेंदुआ सड़क पार कर गया।

तेंदुए की फोटो अमन ने कैमरे में कैद की। भ्रमण से लौटकर आये कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब के अद्धयक्ष ने कहा कि जंगल भ्रमण के दौरान सड़क पर भी हमे अपना वाहन वन विभाग द्वारा निर्धारित गति 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ही चलाना चाहिए। जिससे दुर्लभ वन्य जीवों को बचाया जा सके।

यह भी पढ़ें:-पीलीभीत: पकड़ा गया शिकारी निकला शातिर वन्यजीव अपराधी

संबंधित समाचार