बरेली: एलआईसी भवन से सटाकर चौकी बनाने का मामला पहुंचा डीएम दरबार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। दीनदयालपुरम (डीडीपुरम) चौराहे के पास भारतीय जीवन बीमा निगम के प्रशासनिक कार्यालय की दीवार से सटाकर पुलिस ने चौकी का भवन बनवाया है। एलआईसी अधिकारियों ने चौकी भवन के निर्माण के दौरान भी आपत्ति जताई थी, लेकिन अधिकारियों ने आपत्ति खारिज करते हुए चौकी भवन बनवा दिया। चौकी पर बड़ा होर्डिंग्स भी …

अमृत विचार, बरेली। दीनदयालपुरम (डीडीपुरम) चौराहे के पास भारतीय जीवन बीमा निगम के प्रशासनिक कार्यालय की दीवार से सटाकर पुलिस ने चौकी का भवन बनवाया है। एलआईसी अधिकारियों ने चौकी भवन के निर्माण के दौरान भी आपत्ति जताई थी, लेकिन अधिकारियों ने आपत्ति खारिज करते हुए चौकी भवन बनवा दिया। चौकी पर बड़ा होर्डिंग्स भी लगा दिया।

एलआईसी अधिकारियों ने एसएसपी रोहित सिंह सजवाण से मिलकर भी इस मामले को उठाया था। बाद में वरिष्ठ मंडल प्रबंधक एमसी वर्मा के निर्देश पर प्रबंधक जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी से मिले और शिकायती पत्र सौंपा। जिसमें प्रबंधक ने कहा है कि निगम की चहारदीवारी के सहारे कई संस्थाओं के स्थायी होर्डिंग्स लगे हैं। चहारदीवारी के बराबर में स्थाई पुलिस चौकी का निर्माण किया गया है।

उसके ऊपर होर्डिंग्स लगाने के लिए अत्यधिक ऊंची फ्रेम लगाई गई है। जिससे हमारे व्यावसायिक भवन का बाहरी परिदृश्य ढक गया है। यहां तक भारतीय जीवन बीमा का ग्लो साइन बोर्ड भी पूरी तरह से ढक जा रहा है। डीएम ने मामले को दिखवाने की बात कही है। इससे पहले वरिष्ठ मंडल प्रबंधक की ओर से एसएसपी को भी पत्र भेजा गया, जिसमें पूर्व में भेजे गए पत्रों का भी जिक्र किया गया है।

ये भी पढ़ें- बरेली: अस्पताल में बम रखने की सूचना से मचा हड़कंप

संबंधित समाचार