बरेली: वासुवरल सरस्वती विहार में समर कैंप का आयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। वासुवरल सरस्वती विहार में आयोजित 10 दिवसीय ग्रीष्म कालीन शिविर के सातवें दिन छात्र-छात्राओं ने आर्ट एवं काफ्ट, इंग्लिश स्पीकिंग, डांस, जुम्बा एरोबिक्स, योग, गायन-वादन एवं व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण प्राप्त किया।व्यक्तिगत विकास के प्रशिक्षण वर्ग के तहत मुख्य वक्ता के रूप में विद्यालय के अध्यक्ष सतेंद्र प्रकाश गोयल ने नेतृत्व के …

अमृत विचार, बरेली। वासुवरल सरस्वती विहार में आयोजित 10 दिवसीय ग्रीष्म कालीन शिविर के सातवें दिन छात्र-छात्राओं ने आर्ट एवं काफ्ट, इंग्लिश स्पीकिंग, डांस, जुम्बा एरोबिक्स, योग, गायन-वादन एवं व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण प्राप्त किया।व्यक्तिगत विकास के प्रशिक्षण वर्ग के तहत मुख्य वक्ता के रूप में विद्यालय के अध्यक्ष सतेंद्र प्रकाश गोयल ने नेतृत्व के गुण, क्षमता एवं विकास के प्रमुख बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं का कुशल मार्गदर्शन किया। इस विषय पर विद्यालय के प्रबंधक कमलेश कुमार मित्तल ने छात्रों को अनुशासित एवं नियमित अभ्यास ने सफल होने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की उपप्रधानाचार्य जूही शर्मा ने सबका आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें- बरेली: अस्पताल में बम रखने की सूचना से मचा हड़कंप

संबंधित समाचार